4 मार्च, डरबन (CRICKETNMORE)। डरबन में खेले जा रहे ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन ये खबर लिखे जाने तक साउथ अफ्रीकी टीम ने 9 विकेट पर 290 रन बना लिए हैं। स्कोरकार्ड

Advertisement

साउथ अफ्रीकी टीम को अभी भी जीत के लिए 127 रन की दरकार है। साउथ अफ्रीकी टीम के तरफ से दूसरी पारी में एडन मार्कराम ने शानदार शतक जमाया।

Advertisement

एडन मार्कराम ने अपने शतकीय पारी के दौरान एक खास औऱ हैरत भरा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। एडन मार्कराम 141 रन बनाकर आउट हुए।

एडन मार्कराम टेस्ट क्रिकेट में साउथ अफ्रीकी टीम के तरफ से केवल तीसेर बल्लेबाज बने जिनके नाम टेस्ट मैच की चौथी पारी में सर्वोच्च स्कोर बनानें का करिश्मा किया है।

एडन मार्कराम से आगे इस मामले में ब्रूस मिशेल हैं। जिन्होंने साल 1947 में इंग्लैंड के खिलाफ ओवल  टेस्ट मैच की चौथी पारी में बल्लेबाजी करते हुए शानदार नाबाद 189 रन बनाए थे। 

इसेक अलावा दूसरे नंबर पर पूर्व साउथ अफ्रीकी कप्तान ग्रीम स्मिथ हैं जिन्होंने साल 2008 में बर्मिघम टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ चौथी पारी में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 154 रन की पारी खेली थी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार