दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में शनिवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

दिल्ली की टीम में तीन बदलाव किये गए हैं। मिचेल मार्श, अमन खान और सरफराज खान बाहर हो गए हैं, उनकी जगह पर क्रमश: रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे और ललित यादव आए हैं।

Advertisement

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि टीम में दो बदलाव है, लेकिन क्या बदलाव है, उसे जानने के लिए टीम शीट देखना होगा। फिलहाल उनके लिए अच्छी खबर यह है कि जॉस बटलर पूरी तरह से फिट हैं और आज का मुकाबला खेल रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

दिल्ली: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मनीष पांडे, राइली रुसो, रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अनरिख नॉर्खिए, मुकेश कुमार

राजस्थान: जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रवि अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार