मुंबई, 22 मई (CRICKETNMORE)| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के प्लेऑफ से पहले वुमेंस टी-20 प्रदर्शनी मैच में ट्रेलब्लेजर और सुपरनोवा की टीमें आमने सामने होंगी। लीग का पहला प्लेऑफ चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले ही वुमेंस प्रदर्शनी टी-20 मैच का आयोजन किया गया है। 

Advertisement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वुमेंस क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए इस मैच के आयोजन का फैसला लिया है।  क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS 

Advertisement

इस मैच में वुमेंस क्रिकेट की कई बड़ी खिलाड़ी खेलेंगी। आईपीएल ट्रेलब्लेजर की कप्तान स्मृति मंधाना हैं तो वहीं आईपीएल सुपरनोवा टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर हैं। 

स्मृति की टीम में न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स और भारत की झूलन गोस्वामी शामिल हैं। वहीं सुपरनोवा टीम में मेग लेनिंग, एलिस पैरी और सोफी डेविने जैसी खिलाड़ी शामिल हैं। 

 

टीमें : 

आईपीएल ट्रेलब्लेजर्स : स्मृति मंधाना (कप्तान), एलिसा हिली (विकेटकीपर), दीप्ती शर्मा, बेथ मूनी, जेमिमाह रोड्रिगेज, डेनिएल हाजेल, शिखा पांडे, लिया ताहुहु, झूलन गोस्वामी, एकता बिष्ट, पूनम यादव, डायलान हेमलता। 

Advertisement

आईपीएल सुपरनोवा : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), मेग लेनिंग, डेनियल व्याट, सोफी डेविने, एलिसा पैरी, वेदा कृष्णामूर्ति, मोना मेश्राम, पूजा वास्त्राकर, मेगन शट, राजेश्वरी गायकवाड़, अंजू पाटिल, तानिया भाटिया (विकेटकीपर)।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार