ब्रिस्बेन, 22 अक्टूबर | आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा है कि वह सीमित ओवरों में दमदार प्रदर्शन कर टेस्ट में वापसी की दावेदारी पेश करना चाहते हैं। ट्रेविस को हाल ही में एशेज सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में अपनी जगह से हाथ धोना पड़ा था। आस्ट्रेलिया को अब पाकिस्तान के साथ टी-20 सीरीज और फिर टेस्ट सीरीज खेलनी हैं।

Advertisement

आस्ट्रेलिया का घरेलू टूर्नामेंट मार्श कप आने वाला है और ट्रेविस इस टूर्नामेंट में अपनी टीम साउथ आस्ट्रेलिया के साथ खेलेंगे जिसे अपना पहला मैच क्वींसलैंड के साथ खेलना है।

Advertisement

आईसीसी ने हेड के हवाले से लिखा, "मुझे लगता है कि ग्रीष्मकाल के बीच में वनडे क्रिकेट अच्छी चीज है, इससे कई बार आपको थोड़ी बहुत स्वतंत्रता मिल जाती है।"

उन्होंने कहा, "मैं जा सकता हूं और गेंद को मार सकता हूं। मैं मैदान पर जाकर स्वतंत्रता के साथ खेल सकता हूं। मैंने शायद अभी तक अपने आप को सर्वश्रेष्ठ मौका नहीं दिया है, लेकिन मुझे महसूस हो रहा है कि रन ज्यादा दूर नहीं हैं।"

ट्रेविस ने साथ ही कहा है कि उन्होंने टेस्ट में जगह हासिल करने के लिए पर्याप्त रन नहीं बनाए हैं, लेकिन साथ ही उन्हें उम्मीद है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में टेस्ट टीम में वापसी करेंगे।

उन्होंने कहा, "अगर मैं रन कर सका तो मुझे उम्मीद है। क्रिकेट कई बार बहुत बुरा होता है। कई बार आप बहुत सारे रन बनाते हो और महसूस करते हो कि आप अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहे हो, कई बार आप अच्छी बल्लेबाजी करते हो लेकिन रन नहीं बना पाते हो।" आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन में शुरू होगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार