ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रैविस हेड (Travis Head) ने भारत के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में तूफानी शतक जड़कर धमाल मचा दिया। ताबड़तोड़ अंदाज बल्लेबाजी करते हुए हेड ने इस सीरीज में लगातार दूसरा और अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक लगाया। हेड ने 160 गेंदों में 152 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें उन्होंने 18 चौके जड़े। इस पारी के दौरान उन्होंने अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले ऑस्ट्रेलियाई

Advertisement

जनवरी 2024 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गाबा स्टेडियम में ही खेले गए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में पहली गेंद पर आउट हुए थे और अब उन्होंने यहां भारत के खिलाफ शतक लगाया।  हेड ऑस्ट्रेलिया के पहले औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक साल में एक स्टेडियम में एक मैच की दोनो पारियों में 0 पर आउट होने के बाद, वहीं शतक भी जड़ा हो। 

उनसे पहले वसीम मोहम्मद ( 1958, पोर्ट ऑफ स्पेन), एलविन कालिचरण ( 1974 , पोर्ट ऑफ स्पेन), मार्वन अट्टापट्टू ( 2001, कोलंबा एसएससी), रमेश सारवान ( 2004, किंग्सटन) और मोहम्मद अशरफुल (2004, चटगांव) ही यह कारनामा कर पाए थे। 

147 साल में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी

हेड 147 साल के टेस्ट इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जो एक साल में एक स्टेडियम में टेस्ट की दोनों पारियों में पहली गेंद पर आउट हुए हैं और फिर वहां शतक जड़ा हो।  

Advertisement

बता दें कि इस मुकाबले से पहले लगातार तीन पारियों में हेड गोल्डन डक हुए थे और इससे पहले क्रमश: 84, 24, 152 और 92 रन की पारी खेली थी। 

हेड ने इससे पहले एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट में शतक लगाया था और पर्थ में हुए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक लगाया था। वह मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार