ऑकलैंड, 24 मार्च (CRICKETNMORE) । न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में सबसे अधिक विकेट हासिल करने वाले कीवी गेंदबाज बन गए हैं।
Advertisement
बोल्ट ने ईडन पार्क मैदान पर साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के दौरान क्विंटन डे कॉक का विकेट हासिल करते ही यह मुकाम हासिल किया। बोल्ट ने अब तक इस वर्ल्ड कप में 21 विकेट हासिल किए हैं और वह वर्ल्ड कप के किसी एक संस्करण में सबसे अधिक 20 विकेट हासिल करने वाले ज्यौफ एलॉट से अगो निकल गए हैं।
Advertisement
एलॉट ने 1999 वर्ल्ड कप में नौ मैचों में 16.25 के औसत से 20 विकेट लिए थे। एलॉट ने दो मौकों पर चार विकेट चटकाए थे। 37 रन पर चार विकेट उनका श्रेष्ठ प्रदर्शन था।
एजेंसी