इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले न्यूज़ीलैंड की टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। ट्रेंट बोल्ट गुरुवार से एजबेस्टन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड का कहना है कि क्वारंटाइन नियमों में बदलाव के चलते बोल्ट दूसरे टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध हैं।

Advertisement

हालांकि, इससे पहले गैरी स्टीड ने एक बयान में ये भी कहा था कि कीवी टीम भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल से पहले बोल्ट को आराम देना चाहती है लेकिन अब वो दूसरे टेस्ट में खेलते हुए दिख सकते हैं।

Advertisement

पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद स्टीड ने कहा, "जी हां, अब एक मौका है। कुछ चीजें हैं जो बदल गई हैं, ब्रिटिश सरकार ने उनकी क्वारंटीन शर्तों में ढील दी है, इसलिए ट्रेंट बोल्ट हमारी अपेक्षा से तीन या चार दिन पहले ही उपलब्ध हो जाएगा। उस समय हमारे पास जो भी जानकारी थी, उसके साथ मूल योजना यह थी कि हम उसे दूसरे टेस्ट में आराम देंगे, लेकिन अब वो सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेगा।"

बोल्ट का दूसरे टेस्ट में खेलना इंग्लैंड के लिए खतरे की घंटी हो सकता है क्योंकि एजबेस्टन के मैदान पर गेंद स्विंग और सीम दोनों होती है और ऐसी कंडीशंस में बोल्ट और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार