पुणे, 23 फरवरी | आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को चार विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा कि उनकी कोशिश कसी हुई गेंदबाजी करने और रन न देने की थी। आस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक नौ विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। यादव ने आस्ट्रेलिया के चार बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया। 

Advertisement

उनके अलावा रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए। जयंत यादव के हिस्से एक विकेट आया। पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद यादव ने कहा, "मैं कसी हुई गेंदबाजी करने की कोशिश कर रहा था और बल्लेबाजों द्वारा गलती करने के इंतजार में था। मेरी कोशिश रन न देने की थी।" पुणे की कप्तानी से हटने के बाद धोनी ने अपनी इस नई टीम के लिए तैयार किया नया किरदार

Advertisement

उन्होंने कहा, "मैं जानता था कि अगर वह अपने शॉट खेलने जाएंगे तो गलती करेंगे। गेंद के रिवर्स स्विंग होने से मुझे मदद मिली। यादव ने कहा कि वह टीम के मुख्य कोच अनिल कुंबले और बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ के साथ अपनी लाइन लैंथ पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं अनिल और संजय के साथ अपनी लाइन लैंथ पर अभ्यास कर रहा हूं। पिछले छह महीनों में मैंने जो मेहनत की, वह काम आ रही है।"

यादव ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने डेविड वार्नर को आउट कर आस्ट्रेलिया को पहला झटका दिया। वार्नर के विकेट पर यादव ने कहा, "मेरा स्पैल देर से शुरू हुआ था। मैं जानता था कि गेंद स्विंग कर रही है। मैं उन्हें ऊपर गेंद फेंकने की कोशिश में था और उनको हाथ खोलने का मौका नहीं देना चाहता था।"

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार