20 अगस्त,(CRICKETNMORE)। ब्रावो ब्रदर्स के शानदार प्रदर्शन की बदौलत त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने  सीपीएल 2018 के 12वें मुकाबले में जमैका तालावाहस को 4 विकेट से हरा दिया। रोमांचक मुकाबले में जेवन सीयरल्स चौका ज़ड़कर नाइट राइजर्स को जीत दिलाई। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी जमैका की टीम ने ग्लैन फिलिप्स और डेविड मिलर के अर्धशतकों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। 

Advertisement

फिलिप्स ने 55 गेंदों में 3 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 80 रन बनाए, वहीं मिलर ने 34 गेंदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 72 रन की तूफानी पारी खेली।

नाइट राइडर्स के लिए खैरी पियरे ने दो विकेट, वहीं कप्तान ड्वेन ब्रावो, फवाद अहमद और अली खान ने एक-एक विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की शुरूआत खराब रही और सुनील नारायण और क्रिस लिन सिर्फ 10 रन के कुल स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद कॉलिन मुरनो और डैरेन ब्रावो ने अर्धशतक जड़कर टीम को मुसीबत से निकाला और चौथे विकेट के लिए 107 रन जोड़े।  मुनरो ने 51 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की बदौल 67 रन, वहीं ब्रावो ने 35 गेंदों में 5 छक्कों की बदौलत 50 रन बनाए।

Advertisement

अत में कप्तान ड्वेन ब्रावो ने 11 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 36 रन की तूफानी पारी से टीम की जीत दिलाई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार