लेंडल सिमंस की धमाकेदार पारी औऱ गेंदबाजों के शानदार प्रर्दशन के दम पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) को 23वें मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को 59 रनों से हरा दिया। नाइट राइडर्स के 174 रनों के जवाब में सेंट किट्स निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 115 रन ही बना सकी।  

Advertisement

नाइट राइडर्स की इस सीजन यह आठ मैचों में लगातार आठवीं जीत है। जबकि सेंट किट्स की आठ मैचों में सातवीं हार है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम की शुरूआथ खराब रही और 15 रन के कुल स्कोर पर आमिर जंगू (6) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कॉलिन मुनरो (9) रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद सिमंस ने डैरेन ब्रावो के साथ मिलकर शतकीय साझदेरी की।

सिमंस ने 63 गेंदों में 7 चौकों और 6 छ्क्कों की मदद से 96 रन की पारी खेली, वहीं ब्रावो ने 36 गेंदों में 36 रन बनाए। जिसके चलते नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए।

सेंट किट्स के लिए डोमिनक ड्रेक्स ने 2 और शेल्डन कॉटरेल ने 1 विकेट अपने खाते में डाला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट किट्स ने एविन लूईस के रूप में अपना पहला विकेट दूसरे ओवर में 8 रन के स्कोर पर ही गंवा दिया। इसके बाद क्रिस लिन ने जोशुआ डी सिल्वा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़े। लेकिन यह साझेदारी इतनी धीमी थी, जिससे टीम पर दबाव बना और 33 रन के अंदर 6 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट गए।

Advertisement

विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर लिन ने 46 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। वहीं डी सिल्वा ने 27 गेंदों में 29 रन की पारी खेली। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके।  

नाइट राइडर्स के लिए सिकंदर रजा ने 3 ओवर में 15 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा अकील होसैन,खैरी पियरे,प्रवीण तांबे और इस मैच में कप्तानी कर रहे ड्वेन ब्रावो ने 1-1 विकेट चटकाया।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार