वेस्‍टइंडीज में चल रही त्रिनिदाद टी10 लीग (Trinidad T10 Blast 2022) में निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) का बल्ला जमकर रन उगल रहा है। वो पहले ही इस लीग में 37 गेंदों में शतक लगा चुके हैं और अब लगातार उनके बल्ले से रन निकल रहे हैं, यही कारण है कि उनकी टीम भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

Advertisement

स्टीलपन स्ट्राइकर्स और लेदरबैक जाएंट्स के बीच खेले गए 26वें मुकाबले में भी पूरन ने 19 गेंदों में ताबड़तोड़ 47 रन बनाए। उनकी इस आतिशी पारी की बदौलत उनकी टीम 12 रनों से मैच जीतने में सफल रही। हालांकि, इस दौरान उनके एक छक्के को रोकने के चक्कर में स्टीलपन स्ट्राइकर्स के दो फील्डर्स आपस में टकरा गए।

Advertisement

ये घटना 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर घटित हुई जब निकोलस पूरन ने लॉन्ग ऑन और डीप मिडविकेट के बीच में एक बड़ा शॉट खेला और दोनों फील्डर्स गेंद को पकड़ने के लिए दौड़ पड़े। गेंद को तो क्या ही पकड़ना था दोनों खिलाड़ी ना तो छक्का रोक पाए और आपस में भीषण टकराव कर बैठे वो अलग।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि ये दोनों फील्डर्स बाउंड्री पर टकराने के बाद बुरी तरह से नीचे गिर जाते हैं। इस दौरान दूसरे फील्डर को दर्द में भी देखा जा सकता है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार