आईपीएल 2023 के 9वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 204 रनों का स्कोर बनाया और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के सामने लगातार दूसरी जीत के लिए 205 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में केकेआर का टॉप ऑर्डर तो एक बार फिर बिखर गया लेकिन इस बार शार्दुल ठाकुर इस टीम के संकटमोचक बनकर आए और आरसीबी को अपने तूफान में उड़ा ले गए।

Advertisement

इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों ने आखिरी ओवरों में जमकर रन लुटाए जिसके चलते केकेआर की टीम उस स्कोर तक पहुंच गई जहां तक पहुंचने की उन्होंने उम्मीद तक नहीं की थी। आंकड़ों पर गौर करें तो आरसीबी के गेंदबाजों ने आखिरी 51 गेंदों में 115 रन लुटवा दिए। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि सिराज एंड कंपनी की किस तरह से कुटाई की गई।

Advertisement

इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों की पिटाई देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी अपने इमोशंस काबू नहीं कर पाए और उनके रिएक्शन्स देखने को मिले। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से आरसीबी को ट्रोल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार