IPL 2023 MINI Auction: आईपीएल ऑक्शन में इंग्लैंड के युवा ऑलराउंडर सैम करन पर पैसों की बौछार हुई। पंजाब किंग्स ने बिडिंग वॉर करके करन को पूरे 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। ऑक्शन से पहले यह माना जा रहा था कि सैम करन मेला लूट लेंगे, लेकिन ऑक्शन में उन पर लगी बोली के बाद अब फैंस भी हैरान है। सैम करन पर लगी करोड़ो की बोली के बाद अब सोशल मीडिया पर फैंस जमकर रिएक्शन कर रहे हैं।

Advertisement

एक यूजर ने मज़ेदार मीम शेयर करते हुए लिखा, 'ये एक जन्म के हैं?' वहीं एक अन्य यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'इतिहास बनते हुए- आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी - सैम करन' एक अन्य यूजर ने चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के तौर पर कमेंट किया। उन्होंने मीम शेयर करते हुए लिखा, 'पंजाक के द्वारा सैम करन को खरीदने के बाद- यह नदी मेरे आंसूओं से बनी है।' ऐसे ही कई रिएक्शन लगातार सोशल मीडिया पर देखने को मिले हैं।

Advertisement

आईपीएल का सबसे मंहगा खिलाड़ी: 24 वर्षीय सैम करन आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बन चुके हैं। सैम से पहले साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मोरिस सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन पर साल 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ की बोली लगाई थी।

सैम करन के आईपीएल करियर की बात करें तो अब तक वह इस टूर्नामेंट में कुल 32 मुकाबले खेल चुके हैं। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 337 रन बनाए हैं। इसके अलावा करन के नाम 32 आईपीएल विकेट भी हैं। सैम करन बड़े शॉट्स लगाने की क्षमता रखते हैं जिस वज़ह से ऑक्शन में उन पर बड़ी बोली लगी। अब यह देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वह आगामी आईपीएल में कैसा प्रदर्शन करते हैं।  

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार