टीम इंडिया ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टी-20 मैच को 49 रन से जीतकर तीन मैचों की T20 सीरीज को एक मैच शेष रहते हुए ही अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर कुल 170 रन बनाए और जवाब में इंग्लैंड की टीम 49 रन से हार गई और 121 रन पर आउट हो गई। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने तीन ओवर में तीन विकेट चटकाए।

Advertisement

इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो गई जिसमें धोनी को स्टैंड में देखा जा सकता था। इस दौरान माही टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचे और युवा खिलाड़ियों से बातचीत करते दिखे। माही को टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में देखकर जहां कुछ फैंस ने धोनी की तारीफ की तो कुछ फैंस ने उन्हें भविष्य का कोच भी करार दे दिया। 

Advertisement

इस दौरान माही की तस्वीरों को देखने के बाद फैंस का एक ग्रुप ऐसा भी था जो माही को ट्रोल कर रहा था। कुछ नाराज फैंस ने ड्रेसिंग रूम में उनको देखकर आलोचना की और उन्हें विदेशी परिस्थितियों में एक बड़ी जीत का श्रेय चुराने के लिए ट्रोल किया। फैंस सोशल मीडिया पर माही को ट्रोल भी कर रहे हैं जबकि कुछ फैंस माही की तारीफ कर रहे हैं।

आइए देखते हैं कि धोनी को लेकर फैंस किस तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार