इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में नजरअंदाज होने के बाद शिखर धवन ने वनडे सीरीज में धमाकेदार शुरुआत की है। पुणे में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में शिखर धवन शतक तो पूरा नहीं कर पाए लेकिन अपनी 98 रनों की पारी से उन्होंने सभी का दिल जीत लिया है।
Advertisement
धवन ने अपनी 98 रनों की पारी में 106 गेंदों का सामना किया और इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के भी लगाए। धवन पारी की शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आ रहे थे और उन्होंने पहले रोहित शर्मा और फिर विराट कोहली के साथ मिलकर अहम साझेदारियां की और भारत के लिए मज़बात स्कोर की नींव रखी।
धवन की इस पारी को देखने के बाद एकतरफ जहां फैंस उनका शतक पूरा ना होने से मायूस हैं वहीं, कई फैंस उनकी इस पारी के लिए उनकी तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आ रहे हैं। आइए देखते हैं कि शिखर ने किस तरह से सोशल मीडिया पर महफिल लूट ली है।