भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच कल दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि, इस मैच के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को डबल झटका लग चुका है। टीम के कप्तान केएल राहुल और स्पिनर कुलदीप यादव चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। राहुल के बाहर होने के बाद अब ऋषभ पंत को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि हार्दिक पंड्या टीम के उपकप्तान होंगे।

Advertisement

केएल राहुल के बाहर होने के बाद ये तो लगभग-लगभग साफ हो गया है कि भारत के लिए रुतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन ओपनिंग करते हुए दिखेंगे लेकिन फैंस को इस बात से ज्यादा दिलचस्पी इस बात में है कि केएल राहुल की जगह किस खिलाड़ी को शामिल किया जाता है। फिलहाल फैंस सोशल मीडिया पर मांग कर रहे हैं कि संजू सैमसन को टीम में शामिल किया जाना चाहिए।

Advertisement

सेलेक्टर्स ने जब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया तो उन्होंने संजू सैमसन को पूरी तरह से नजरअंदाज़ कर दिया लेकिन अब फैंस को एक विंडो दिख रही है कि शायद संजू को केएल की रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है। कई फैंस तो बीसीसीआई को ट्रोल भी कर रहे हैं।

एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि बीसीसीआई प्लीज़ संजू सैमसन को शामिल कर लो, अब ये बहाना मत बनाना कि सिर्फ 15 खिलाड़ी ही शामिल कर सकते हैं। संजू सैमसन गदर काट देगा। इस फैन के अलावा और भी कई फैंस संजू को भारतीय टीम में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से संजू के समर्थन में आवाज़ उठा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार