आईपीएल के 14वें सीजन से पहले आज (18 फरवरी) को मिनी ऑक्शन जारी है। साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। वहीं, अगर किसी टीम ने सबसे सस्ते में किसी खिलाड़ी को खरीदकर महफिल लूटी है तो वो पंजाब किंग्स की टीम है।
Advertisement
पंजाब की टीम ने बिना ज्यादा मशक्कत किए मलान को मात्र 1.50 करोड़ में खरीद लिया जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से इस सस्ती डील पर पंजाब की टीम को ट्रोल कर रहे हैं।
Advertisement
इस ऑक्शन में 292 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा खिलाड़ी इस सीज़न में सबसे ज्यादा रकम हासिल करेगा।