भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दो नई टीमों की नीलामी 17 अक्टूबर को करवा सकता है। सूत्रों ने आईएएनएस को इस बात की जानकारी दी।

Advertisement

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, "नीलामी 17 अक्टूबर को होने की संभावना है और इस पर 21 सितंबर तक स्पष्टीकरण मांगा जा सकता है, आईटीटी (इनविटेसन टू टेंडर) दस्तावेज भी पांच अक्टूबर तक उपलब्ध होगा।"

Advertisement

बोली लगाने वाले दो से छह शहरों के लिए बोली लगा सकता है। अभी अहमदाबाद, लखनऊ, इंदौर, कटक, गुवाहाटी और धर्मशाला बोली लगाने के लिए उपलब्ध हैं। बीसीसीआई ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि प्रत्येक बोली लगाने वाले की कुल संपत्ति 2500 करोड़ रुपये की होनी चाहिए और कंपनी का कारोबार 3000 करोड़ रुपये का होना चाहिए।

रिपोर्ट के मुताबिक माना जा रहा है कि कुछ पार्टियों ने आईटीटी दस्तावेज खरीदा है। उनमें से एक आरपीएसजी समूह के संजीव गोयनका हैं, जो पहले दो साल के लिए पुणे फ्रेंचाइजी के मालिक थे। गोयनका लखनऊ की टीम को खरीद सकते हैं।

फिलहाल इस टूर्नामेंट में आठ टीमें हैं और प्रत्येक टीम सात मैच अपने घरेलू और इतने ही मुकाबले बाहर मैदान में खेलती हैं। हालांकि आने वाले कार्यक्रम के अनुसार नौ घरेलू और नौ घर से बाहर के खेल हो सकते हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार