काउंटी सेलेक्ट इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच में भारत की पहली पारी 311 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए केएल राहुल ने शानदार शतक ठोका तो वही रविंद्र जडेजा ने भी बेजोड़ अर्धशतक जमाते हुए अपने फॉर्म में आने का प्रमाण दिया।

Advertisement

बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाज भी शांत नहीं दिखे और उन्होंने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज को परेशान करके रखा। उमेश यादव ने अभी तक इस पारी में 3 विकेट चटका लिए है। दूसरे विकेट के रूप में उन्होंने काउंटी सेलेक्ट इलेवन के कप्तान विल रोड्स को आउट किया और उन्हें 11 रन पर ही पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

जिस गेंद पर उमेश ने रोड्स को आउट किया वो बल्लेबाज के समझने से पहले ही विकटों में जा चुकी थी। उमेश यादव की इस गेंद को देखकर क्रिकेट फैंस भी काफी खुश हुई कि भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड की सरजमी पर अच्छा कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह को भी आखिरकार इंग्लैंड सीरीज पर अपना पहला विकेट मिल गया। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी काउंटी इलेवन की ओर से खेल रहे भारतीय ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को स्लिप में कैच आउट कराया।

बता दें कि इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 4 अगस्त से होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार