अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स उनके लिए घर की तरह ही है। उमेश ने दिल्ली की टीम के साथ ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी।

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स ने इस साल फरवरी में हुए आईपीएल नीलामी में उमेश को उनके बेस प्राइस एक करोड़ रुपये की कीमत पर खरीदा था। उमेश ने आईपीएल में 121 मैचों में अब तक 119 विकेट लिए हैं। उन्होंन दिल्ली कैपिटल्स कैम्प में लौटने पर खुशी जाहिर की है।

Advertisement

33 साल के उमेश ने कहा, "मैंने दिल्ली टीम के साथ ही अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, इसलिए दिल्ली की टीम मेरे लिए घर की तरह ही है। मैं टीम में कई खिलाड़ियों को जानता हूं। ईशांत शर्मा, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के साथ मैं खेल भी चुका हूं, इसलिए मुझे नहीं लगता है कि मैं एक नई टीम से जुड़ने जा रहा हूं। मैं दिल्ली कैपिटल्स कैम्प से जुड़ने पर बेहद सहज महसूस कर रहा हूं।"

तेज गेंदबाज उमेश ने क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में दिल्ली कैपिटल्स के साथ अभ्यास करना भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, " दिल्ली कैपिटल्स टीम के साथ यहां होने से मैं बहुत खुश हूं। मैंने अभ्यास सत्र का काफ लुत्फ उठाया है। एक सप्ताह तक क्वारंटीन में रहने के बाद मैदान पर खिलाड़ियों के साथ समय बिताना काफी अच्छा रहा।"

नौ अप्रैल से शुरू होने जा रही आईपीएल के आगामी 14वें सीजन को लेकर उमेश ने कहा, "जब भी गेंद मेरे हाथ में होगी तो मैं अपनी टीम के लिए बेहतर करना चाहता हूं। निश्वित रूप से, अपनी टीम के लिए मैं अपना बेस्ट दूंगा।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार