आईपीएल 2023 के 35वें मैच में गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) ने कुछ ऐसा किया जो चर्चा का विषय बन गया। साहा को अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की गेंद पर आउट दे दिया गया था लेकिन विकेटकीपर ने DRS तब लिया जब इसको लेने का समय खत्म हो गया था। हालांकि अंपायर ने भी DRS की और इशारा कर दिया। 

अर्जुन तेंदुलकर पारी का तीसरा ओवर करने आये। इस ओवर की तीसरी गेंद अर्जुन ने लेग साइड की और शार्ट डाली। वहीं साहा ने भी उसे लेग साइड पर खेलने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए और गेंद सीधे ईशान किशन के कीप्रिंग ग्लव्स में चली गयी। अर्जुन और ईशान दोनों ने अपील की और अंपायर ने उन्हें आउट कर दिया। रिव्यू लेने को लेकर साहा और शुभमन गिल के बीच लंबी चर्चा हुई जो निर्धारित डीआरएस टाइमर खत्म हो गया था। फिर साहा ने अंपायर को रिव्यू के लिए टी-साइन दिखाया और अंपायर ने भी इसको अपना अप्रूवल दे दिया। इसके बाद थर्ड अंपायर ने साहा को आउट दे दिया। साहा ने 4(7) रन बनाये। 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतने के बाद कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमने पिच देखी, यह कठिन थी। उन्होंने पिच पर बहुत पानी डाला। परिस्थितियों का बेहतरीन इस्तेमाल करना चाहते हैं। अच्छी शुरुआत करें और देखें कि खेल किस ओर जा रहा है। (पंजाब के खिलाफ मैच पर) इस तरह के खेल होते हैं, हमने कुछ गलतियां की और हमने उसे स्वीकार किया। यह महत्वपूर्ण है कि आप उस स्थिति से कैसे वापस आते हैं, यह महत्वपूर्ण है। हमारे बीच अच्छी बातचीत हुई और उम्मीद है कि हम चीजों को बदल सकते हैं। हमने 2 बदलाव किये हैं - ऋतिक शौकीन की जगह कुमार कार्तिकेय खेलने जा रहे हैं। जोफ्रा की तबीयत ठीक नहीं है। रिले मेरेडिथ की वापसी हुई है।"

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस के समय कहा, "यह (पिच) अच्छी लग रही है, वॉटरी दिख रही है। जिस तरह से हमने वापसी की, आखिरी गेम हमने जीता लेकिन एलएसजी ने 36 ओवर तक दबदबा बनाए रखा। जिस तरह से हमने वापसी की उसका श्रेय लड़कों को जाता है। हमने वो दिखाया जो कभी हार नहीं मानता। किस्मत हमारे पक्ष में थी। हम एक ही टीम से खेल रहे हैं। जोश लिटिल की वापसी हुई है।"

टीमें:

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, कुमार कार्तिकेय, अर्जुन तेंदुलकर, रिले मेरेडिथ, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडोर्फ। 

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, नूर अहमद, मोहित शर्मा। 

इम्पैक्टर प्लेयर के तौर पर विकल्प

मुंबई इंडियंस के विकल्प: रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, शम्स मुलानी, विष्णु विनोद, संदीप वारियर

गुजरात टाइटंस के विकल्प: जोशुआ लिटिल, दासुन शनाका, शिवम मावी, रविश्रीनिवासन साई किशोर, श्रीकर भरत

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार