VIDEO: सूर्यकुमार यादव बने अंपायर, खुद दे रहे थे वाइड; फिर अंपायर ने लिया गलत फैसला

Updated: Fri, Oct 08 2021 23:40 IST
Cricket Image for Umpire Gave Wide Two Suryakumar Yadav Got Angry After Umpire Gave Wide Watch Video (Image Source: Twitter)

SRH vs MI: अबु धाबी के मैदान में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार ने जमकर गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 40 गेंदों पर 3 छ्क्के और 13 चौकों के दमपर 82 रन बनाए। इस विस्फोटक पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव अंतिम ओवर में बेबस नजर आए।

जेसन होल्डर की गेंद को मारने में सूर्यकुमार यादव पूरी तरह से बेबस नजर आ रहे थे। 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर जेसन होल्डर ने गेंद फेंकी गेंद बाउंस करते हुए सूर्यकुमार यादव के ऊपर से निकल गई। सूर्यकुमार ने जैसे ही गेंद को मिस किया उसके तुरंत बाद उन्होंने खुद अंपायर की ओर वाइड देने के लिए इशारा किया।

सूर्यकुमार यादव ने लेग अंपायर को वाइड देने का निर्देश दिया लेकिन, लेग अंपायर ने गेंद को ओवर की पहली बाउंसर गेंद करार दिया। अंपयार के इस फैसले के बाद सूर्यकुमार यादव के चेहरे पर दर्द साफ झलक रहा था। वहीं रिप्ले में देखने में साफ पता चला कि गेंद सूर्यकुमार यादव की पहुंच से काफी दूर है। कमेंटेटर भी ऑनफील्ड अंपायर द्वारा गेंद को वाइड ना देने पर काफी ज्यादा हैरान दिखे थे।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

वहीं अगर मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम ने 42 रनों से हैदराबाद की टीम को हरा दिया लेकिन इस जीत के बावजूद वो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। मुंबई के लिए ईशान किशन 32 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 84 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह के खाते में 2 विकेट आए।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें