आईपीएल 2022 में उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार से सभी का दिल जीता है लेकिन पिछले कुछ मुकाबलों में उनकी रफ्तार ही सनराइजर्स हैदराबाद की दुश्मन बन गई है। इस सीज़न में कई मुकाबले तो ऐसे भी गए हैं जहां पर उमरान ने 4 ओवरों में 50 रन लुटवाएं हैं और विकेट भी नहीं लिया। कुछ ऐसी ही कहानी आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में भी देखने को मिली।

Advertisement

उमरान मलिक अपना पहला ओवर करने के लिए आए और फाफ डू प्लेसिस और रजत पाटीदार की जोड़ी ने उनको रिमांड पर ले लिया। उमरान के पहले ओवर में इन दोनों बल्लेबाज़ों ने चौके-छक्कों की बारिश करते हुए 20 रन लूट लिए जिसके चलते केन विलियमसन को उन्हें गेंदबाज़ी से हटाना पड़ गया।

Advertisement

उमरान के पहले ओवर की 6 गेंदों में 3 चौके और 1 छक्के समेत कुल 20 रन आए और इस ओवर के बाद आरसीबी की टीम ने शताब्दी वाली रफ्तार पकड़ ली। उमरान का प्रदर्शन देखकर कई दिग्गज कह चुके हैं कि उन्हें अपनी रफ्तार के साथ-साथ लाइन और लेंग्थ पर भी ध्यान देना चाहिए लेकिन फिलहाल उमरान की लाइन और लेंग्थ नदारद ही दिखी है।

वहीं, अगर इस मुकाबले की बात करें तो आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से गोल्डन डक पर आउट हो गए। हालांकि उनके आउट होने के बाद कप्तान फाफ डू प्लेसिस ने शानदार अर्द्धशतक लगाकर अपनी टीम के लिए एक बड़े स्कोर की नींव रखी। 3 नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए रजत पाटीदार ने भी उनका बखूबी साथ निभाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार