सनराइजर्स हैदराबाद के गन गेंदबाज़ उमरान मलिक अपनी पेस के साथ आईपीएल 2022 में कहर ढा रहे हैं। उमरान ने मंगलवार (17 मई) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट चटकाएं थे जिसके दम पर सनराइजर्स ने रोमांचक मुकाबलें में 3 रनों से जीत हासिल की। इस मैच के बाद उमरान ने अपनी खास 'चेनसॉ सेलिब्रेशन' पर बातचीत की और बताया कि उन्होंने यह सेलिब्रेशन किसी और से नहीं बल्कि अपने नेट्स अंपायर(डेल स्टेन) से सीखी है।

Advertisement

उमरान मलिक ने मैच के बाद कहा, 'डेल स्टेन नेट्स सेशन में अंपायरिंग करते हैं और जब-जब मैं विकेट निकलाता हूं तब-तब वह चेनसॉ सेलिब्रेशन(पंच सेलिब्रेशन) में विकेट को सेलिब्रेट करते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'मैंने भी पंच सेलिब्रेशन को एक दिन करने की कोशिश की और तब से वो मेरी आदत बन चुकी है। डेल स्टेन एक क्रिकेटिंग लेजेंड हैं और मैं उनसे काफी कुछ सीख रहा हूं। जब हम नेट्स में तीन-तीन घंटे गेंदबाज़ी करते हैं, तब वह भी हमेशा हमारे साथ खड़े रहते हैं।'

Advertisement

22 साल के उमरान ने बातचीत करते हुए यह भी बताया कि जब वह टेनिस बॉल क्रिकेट खेलते थे तब कोई भी बल्लेबाज़ उनकी गेंदबाज़ी नहीं खेलना चाहता था। उमरान ने कहा, 'मैं काफी तेज गेंदबाज़ी करता था और मुझे टेनिस बॉल क्रिकेट खेलकर काफी मदद मिली है। मैं वहां भी काफी तेज यॉर्कर डालता था और इस कारण कोई भी बल्लेबाज़ मेरे खिलाफ नहीं खेलना चाहता था। लेकिन टेनिस क्रिकेट ने मेरी काफी मदद की है।'

बता दें कि आईपीएल 2022 में उमरान मलिक अब तक 13 मुकाबलों में 21 विकेट चटका चुके हैं। गौरतलब है कि इस सीज़न स्टार गेंदबाज़ों से सज़ी हैदराबाद की टीम में सबसे सफल गेंदबाज़ उमरान मलिक ही रहे हैं।

उमरान मलिक 21 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में चौथे पायदान पर काबिज़ है और उनसे आगे इस लिस्ट में सिर्फ एक ही तेज गेंदबाज़ मौजूद है। इस सीज़न कगिसो रबाड़ा ने 22 विकेट चटकाएं है। वहीं पर्पल कैप की रेस में सबसे ऊपर 24 विकेट के साथ युजवेंद्र चहल बने हुए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार