IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच के दौरान टीम इंडिया के गेंदबाजों की जमकर सुताई हुई। लगातार पिटते भारतीय गेंदबाजों के बीच उमरान मलिक उम्मीद की रोशनी बनकर आए और एक के बाद एक 3 श्रीलंकाई बल्लेबाजों के पवेलियन भेजा। हालांकि, श्रींलकाई कप्तान दासुन सनाका ने उमरान मलिक को भी आड़े हाथों लेते हुए उनके ओवर में रनों की झड़ी लगा दी। उमरान मलिक ने 18 वें ओवर की पांचवी गेंद पर लगभग-लगभग सनाका को आउट कर ही दिया था लेकिन, फील्डर से गलती हो गई।

Advertisement

उमरान मलिक ने फुलर बॉल फेंकी जिसे दासुन सनाका ने डीप कवर की दिशा में खेल दिया। गेंद काफी देर हवा में थी ऐसे में फील्डर युजवेंद्र चहल के पास कैच लपकने के लिए टाइम था। चहल हवा में उड़ें गेंद उनके हाथों में भी आई लेकिन उनकी उंगलियां बंद नहीं हुई जिसके चलते बॉल चहल के हाथों पर टप्पा खाकर छक्के के लिए चली गई।

Advertisement

युजवेंद्र चहल की इस गलती पर उमरान मलिक का पारा हाई हो गया और अपने से काफी सीनियर गेंदबाज पर उन्होंने गुस्सा जाहिर करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया। हालांकि, चहल अगर कैच पकड़ भी लेते भी बल्लेबाज आउट नहीं होता क्योंकि उमरान मलिक ने ओवरस्टेप कर दिया था और ये गेंद नो बॉल थी।

वहीं अगर मैच की बात करें तो श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए दासुन शनाका के 22 गेंदों पर नाबाद 56 रनों की पारी के बदौलत 20 ओवर में 206 रन बनाए थे। रनचेज के दौरान टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और 57 रनों पर 5 विकेट खोकर लगभग-लगभग वो मैच से बाहर हो गए थे। बाद में अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव के काउंटर अटैक के दमपर टीम इंडिया 190 रन बनाई और मुकाबले को 16 रनों से हार गई।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार