सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार तेज गेंदबाज उमरान मलिक का आईपीएल 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन रहा। 2022 सीज़न में उमरान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 22 विकेट लिए थे और उन्हें उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते ही भारतीय टीम में भी मौका दिया गया था लेकिन आईपीएल 2023 में वो अपनी खोई फॉर्म को तलाश करते दिखे। मौजूदा सीजन में उमरान ने केवल सात मैच खेले, जिसमें उन्होंने पांच विकेट चटकाए।

Advertisement

अब उमरान को मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी लीग मैच में सनराइजर्स ने अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है और प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही उमरान ने एक ऐसा बयान दिया है जिसे सुनकर लगता है कि उनके और SRH मैनेजमेंट के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। उमरान ने कहा कि वो जितने भी मैच खेले उसमें उन्होंने ज्यादा बॉलिंग नहीं की और शायद यही उनके फ्लॉप शो का कारण साबित हुआ।

Advertisement

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले उमरान ने मुरली कार्तिक से बात की और कहा, “पिछले साल, मैंने सभी मैच खेले और सभी ओवरों में गेंदबाजी की। इस बार मैंने कम ओवर फेंके और सिर्फ 5 विकेट लिए। जब मैं नहीं खेल रहा था, मैं कड़ी मेहनत कर रहा था। मुझे आज (एमआई के खिलाफ) बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।"

जब कार्तिक ने कहा कि इस साल उमरान की गति भी प्रभावित हुई है, तो तेज गेंदबाज ने इस दावे से इनकार किया और आगे दोहराया कि एक तेज गेंदबाज को लय और गति में आने के लिए नियमित ओवरों की आवश्यकता होती है। उमरान ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मेरी गति प्रभावित हुई है। अगर मैं केवल दो ओवर फेंकता हूं ... मुझे अपनी बैटरी को गर्म करने और उस गति को बढ़ाने के लिए भी कुछ ओवरों की आवश्यकता होती है। मैं अच्छी गति के साथ सही लाइन डालने की कोशिश कर रहा हूं और कुछ विविधताओं के साथ बॉलिंग करने की कोशिश कर रहा हूं। जब टीम को विकेटों की आवश्यकता होती है, तो मैं विकेटों को टारगेट करता हूं। अन्यथा, मैं रनों के प्रवाह को रोकने की कोशिश करता हूं।”

वहीं, उमरान के इस बयान से पहले SRH के कप्तान एडेन मार्करम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ टॉस के दौरान कहा था कि उन्हें नहीं पता कि उमरान के साथ पर्दे के पीछे क्या चल रहा है। उन्होंने कहा था, “ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं पता है। निश्चित रूप से, वो एक्स फैक्टर वाला खिलाड़ी है, 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि पर्दे के पीछे क्या है लेकिन उसके पास बहुत सारा एक्स फैक्टर हैं।”

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार