भारत के अनकैप्ड बैटिंग ऑलराउंडर आशुतोष शर्मा (Ashutosh Sharma) ने वन-डे कप के आगामी सीज़न के लिए हैम्पशायर के लिए खेलते हुए नजर आए आएंगे। हैम्पशायर काउंटी क्लब ने सोमवार (20 जुलाई) को इसकी घोषणा की।
27 साल के आशुतोष आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं। यह फ़्रैंचाइज़ी जीएमआर ग्रुप की है, जिसके पास हैम्पशायर टीम का मालिकाना हक भी है। पिछले दो आईपीएल सीज़न में, उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 350 से ज़्यादा रन बनाए हैं, इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 170 और औसत 31.25 रहा है।
“हम आशुतोष को वन-डे कप के लिए साइन करके बहुत खुश हैं। वह बहुत काबिल खिलाड़ी हैं और हाल ही में आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छा खेले हैं, इसलिए उन्हें पता है कि ऊंचे स्तर पर कैसा प्रदर्शन करना होता है।
हैम्पशायर के क्रिकेट डायरेक्टर जाइल्स व्हाइट ने सोमवार को एक बयान में कहा, “हम टीम में उनका स्वागत करने और हैम्पशायर की जर्सी में उन्हें खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि हम इस टूर्नामेंट में पिछले साल से बेहतर प्रदर्शन करना चाहते हैं।”
बता कें कि आशुतोष के नाम बतौर भारतीय सबसे तेज टी-20 अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है, उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ हुए मैच रेलवे के लिए खेलते हुए 11 गेंदों में अर्धशतक लगाया था।
आशुतोष ने 2017 में मध्य प्रदेश के साथ अपना घरेलू करियर शुरू किया था और बाद में रेलवे की टीम से जुड़ गए। उन्होंने सभी फ़ॉर्मेट में कुल 92 मैच खेले हैं। 50-ओवर वाले फ़ॉर्मेट में, उन्होंने 21 लिस्ट-ए मैचों में 458 रन बनाए हैं और दो विकेट लिए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
आशुतोष के अलावा भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल के भी वन-डे कप में खेलते हुए दिखने की उम्मीद है, क्योंकि नॉर्थम्पटनशायर ने 'X' पर उनकी प्रैक्टिस सेशन में शामिल होने की एक तस्वीर पोस्ट की है।