अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत दर्ज कर अंडर-19 आईसीसी क्रिकेट के ग्रुप चरण के मैच के अंतिम दिन सुपर लीग क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Advertisement

बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने पचास ओवर में छह विकेट खोकर 261 रन बनाए। टीम ने जिम्बाब्वे की टीम को 262 रन का लक्ष्य दिया था। टीम के कप्तान सुलिमान साफी ने शानदार 118 गेंदों में शतक लगाकर 111 रन की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और 14 चौके शामिल थे। वहीं, खारोटे ने अर्धशतक लगाकर पचास रन बनाए।

Advertisement

जिम्बाब्वे टीम के गेंदबाज एलिक्स फलाओ ने तीन विकेट झटके, जिसमें सलामी बल्लेबाज बिलाल (2), खारोटे (50) और कप्तान साफी का विकेट शामिल था। वहीं, दूसरे गेंदबाज जैविनोरिया ने लिजाज अहमद (21) और मोहम्मद इशाक (39) का विकेट झटका।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 36.4 ओवर में दस विकेट खोकर 156 रन बनाए। अफगानिस्तान के गेंदबाज खारोटे ने टीम के चार विकेट झटके। जिसमें कप्तान बावा (53), सलामी बल्लेबाज मैथ्यू (0), ब्रयान (14) और डेविड (4) का विकेट शामिल था। वहीं, उन्होंने मिचेल (0) को रन आउट भी किया।

टीम के दूसरे गेंदबाज हसानी ने दो विकेट चटकाए। जिसमें स्टिवन (9) और जैविनोरिया (1) का विकेट शामिल था। वहीं, तीसरे गेंदबाज नाविद ने भी दो विकेट चटकाए, जिसमें तेंगिकाई (3) और मैकगिनी (4) का विकेट शामिल था।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार