अब्दुल फसीह के अर्धशतक और माज सदाकत के नाबाद 42 रन की मदद से पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 24 रनों से हराकर मैच अपने नाम कर लिया। दोनों टीमों के बीच अंडर-19 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप शुक्रवार को यहां ब्रायन लारा स्टेडियम में (आईएसटी) खेला गया।

Advertisement

बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने पचास ओवर में नौ विकेट खोकर 239 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज शहजाद (43), अब्दुल फसीह के अर्धशतक (68) और माज द्वारा खेली गई 42 रन की पारी से पाकिस्तान एक शीर्ष स्कोर पर पहुंचा, जहां टीम ने अफगानिस्तान को 240 रन का लक्ष्य दिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम पचास ओवर में नौ विकेट खोकर 215 रन पर ढेर हो गई। सलामी बल्लेबाज बिलाल सायेदी ने 42 रन की पारी खेली। वहीं, अन्य बल्लेबाजों द्वारा निर्धारित स्कोर न बना पाने से टीम मैच हार गई। पाक के गेंदबाज अवेश अली ने तीन विकेट और कासिम अकरम ने दो विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर :

पाकिस्तान : 50 ओवरों में 239/9 (मुहम्मद शहजाद 43, अब्दुल फसीह 68, माज सदाकत 42 नाबाद; इजहरुलहक नवीद 3/41)।

अफगानिस्तान : 50 ओवर में 215/9 (बिलाल सईदी 42; अवैस अली 3/36)।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार