21 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन अपनी मौजूदा आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद से नाखुश हैं और जल्द ही उससे अलग हो सकते हैं। खबरों के अनुसार धवन अपनी कम फीस से नाखुश हैं और वह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल हो सकते हैं। अगर यह ट्रांसफर होता है तो वह टीम इंडिया में अपने ओपनिंग जोड़ीदार रोहित शर्मा के साथ खेलते हुए नजर आएंगे। 

Advertisement

मुंबई मिरर में छपी खबर के अनुसार “ धवन सनराइजर्स हैदराबाद से खुश नहीं हैं और उन्होंने टीम से अलग होने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि फ्रेंचाइजी के साथ उनका तीन साल का कॉन्ट्रेक्ट बाकी है। खबर यह भी है कि किसी बात को लेकर सनराइजर्स के कोच टॉम मूडी से धवन से बहस हो गई थी।” 

Advertisement

धवन इससे पहले भी मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल 2009 और 2010 में वह मुंबई की टीम का हिस्सा थे। वह साल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़े थे। 

धवन ने पिछले सीजन में 38.23 की औसत से 497 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल करियर में उन्होंने 143 मैचों में 33 की औसत से 4058 रन बनाए हैं। 

बता दें कि आईपीएल 2018 की नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने राइट टू मैच कार्ड का इस्तेमाल कर 5.2 करोड़ रुपए खर्च कर धवन को रिटेन किया था। जबकि फ्रेंचाइजी ने डेविड वॉर्नर को 12 करोड़ और भुवनेश्वर कुमार 8.5 करोड़ में रिटेन किया था। 

Advertisement

सिर्फ एक हफ्ते के लिए आईपीएल ट्रेडिंग का प्रकिया शुरु की गई है। इसमें हाल ही में आरसीबी ने क्विंटन डी कॉक को 2.8 करोड़ रुपए में मुंबई इंडियंस को बेचा है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार