Up Warriorz vs Delhi Capitals Dream11 Prediction, WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का छठा मुकाबला बुधवार, 19 फरवरी को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:30 PM से खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप दीप्ति शर्मा को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। WPL में दीप्ति के नाम 18 मैचों में 424 रन और 19 विकेट दर्ज हैं। वो टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल लेवल पर 124 टी20 मैच खेल चुकी हैं जिसमें उन्होंने बैट और बॉल दोनों से ही धमाल मचाते हुए 1086 रन और 138 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में ये साफ है कि वो आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों से ही काफी सारे पॉइंट्स जीता सकती है। यही वजह है उन्हें कैप्टन चुनना एक अच्छा फैसला होगा। उपकप्तान के तौर पर आप एन्नाबेल सदरलैंड या शेफाली वर्मा का चुनाव कर सकते हो।

Advertisement

UP-W vs DEL-W: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - बुधवार, 19 फरवरी 2025
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू - कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा

UP-W vs DEL-W Head To Head Record

कुल - 04
दिल्ली कैपिटल्स - 03
यूपी वॉरियर्स - 01

Advertisement

UP-W vs DEL-W, Pitch Report

WPL 2025 का छठा मुकाबला कोटांबी स्टेडियम, वडोदरा में खेला जाएगा। गौरतलब है कि वुमेंस प्रीमियर लीग के मौजूदा सीजन में अब तक सभी मुकाबले वडोदरा में ही खेले गए जो कि सभी रन चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं। यहां काफी छोटी बाउंड्री देखने को मिली है और ड्यू भी गेम में आता है, जिस वज़ह से गेंदबाज़ों के लिए सेंकेड इनिंग काफी मुश्किल हो जाती है और बल्लेबाज़ आसानी से रन बना पाते हैं। ऐसे में पहले बैटिंग करने वाली टीम को गेम में रहने के लिए किसी भी हाल में कम से कम 170 से 180 रन तो बनाने ही होंगे। 

UP-W vs DEL-W: Where to Watch?

Advertisement

WPL 2025 क्रिकेट फैंस Star Sports Network और Disney+ Hotstar ऐप पर इन्जॉय कर सकते हैं।

UP-W vs DEL-W, Dream11 Team

विकेटकीपर - सारा ब्राइस
बल्लेबाज - मेग लैनिंग, ग्रेस हैरिस, शेफाली वर्मा
ऑलराउंडर - जेस जोनासेन, मारिजान कैप, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैकग्राथ, एन्नाबेल सदरलैंड (उपकप्तान)
गेंदबाज - सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे।

Advertisement

Up Warriorz Women vs Delhi Capitals Women Probable Playing XI

Up Warriorz Women Probable Playing XI : वृंदा दिनेश, ग्रेस हैरिस, ताहलिया मैकग्राथ, किरण नवगिरे, उमा छेत्री (विकेटकीपक), दीप्ति शर्मा (कप्तान), सोफी एक्लेस्टोन, अलाना किंग, श्वेता सहरावत, साइमा ठाकोर, क्रांति गौड़।

Delhi Capitals Women Probable Playing XI: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, एन्नाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, मारिजान कैप, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), शिखा पांडे, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि।

Advertisement

UP-W vs DEL-W Dream11 Prediction, UP-W vs DEL-W, UP-W vs DEL-W Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, WPL 2025, UP-W vs DEL-W Pitch Report, Today Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Royal Challengers Bengaluru Women vs Delhi Capitals Women

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार