13 जनवरी। भले ही अपने परफॉर्मेंस से ऋषभ पंत कोई कमाल नहीं कर रहे हैं लेकिन अपने अफेयर की खबर को लेकर फैन्स के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में हार्दिक पांड्या ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा स्तान्कोविक के साथ सगाई की जिसकी चर्चा फैन्स ने काफी किया। 

Advertisement

वहीं दूसरी ओर पंत को लेकर भी खबर आई कि उनकी दोस्ती उर्वशी रौतेला के साथ हो गई है। इतना ही नहीं खबर ये भी मीडिया में आई कि अपनी उर्वशी रौतेला के साथ अफेयर के खबर से परेशान होकर ऋषभ पंत ने उनके व्हॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया है।

Advertisement

हालांकि यह खबर कितनी सच है इस बारे में दोनों के तरफ से कोई बयान नहीं आया है। हालांकि उर्वशी रौतेला से जुड़े सूत्रों ने इस खबर को एकदम गलत बताया है और कहा है कि ऋषभ पंत ने उनको ब्लॉक नहीं किया है। गौरतलब है कि नए साल में ऋषभ पंत अपनी गर्लफ्रेंड ईशा नेगी के साथ नजर आए थे।

ऋषभ पंत ने इंस्टाग्राम पर खुद ही ईशा नेगी को अपनी गर्लफ्रेंड करार दिया था। अब ये देखना है कि उर्वशी रौतेला और पंत के बीच आ रही ऐसी खबरें कितनी सच साबित होती है भविष्य में !

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार