भारतीय मूल के USA के सौरभ नेत्रवलकर (Saurabh Netravalkar) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुर्खियां बटोरी थी। इसके बाद से फैंस को लगा कि उन्हें आईपीएल 2025 के लिए कोई ना कोई टीम खरीद लेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा। अब अनसोल्ड रहने पर सौरभ ने अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 

Advertisement

सौरभ ने कहा कि, "सबसे पहले, मैं फाइनल ऑक्शन लिस्ट में चुने जाने के लिए आभारी हूं। हां, मेरे अंदर का बच्चा निश्चित रूप से उम्मीदें रखता था! लेकिन, यह एक हाई क्वालिटी वाले खिलाड़ियों का पूल था, जिसमें कई टॉप खिलाड़ी भी चयन में नहीं आ सके, इसलिए मैं पूरी तरह से समझता हूं। मैं सच में इस सीजन को देखने के लिए उत्साहित हूं, जो मुझे यकीन है कि सबसे बेहतरीन क्रिकेट से भरा होगा। व्यक्तिगत रूप से, मैं मेहनत करता रहूंगा, अपनी क्षमता को सुधारने की कोशिश करूंगा और उम्मीद है कि अगले साल मजबूती से वापसी करूंगा।"

Advertisement

आपको बता दे कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज नेत्रवलकर ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये रखा था लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। 

सौरभ ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा उन्होंने मेगा इवेंट में भारत के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा के विकेट भी लिए। उन्होंने अपनी टीम को अगले स्टेज में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। दिलचस्प बात यह है कि सौरभ ने 2010 में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल के साथ भारत अंडर-19 के लिए खेला और बाद में आइवी लीग से मास्टर डिग्री के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका चले गए। USA में सौरभ एक टेक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। 

सौरभ के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 36 मैच खेले है और 6.70 के इकॉनमी रेट की मदद से 36 विकेट अपने नाम किये है। टी20 इंटरनेशनल में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 12 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार