9 अक्टूबर, दुबई (CRICKETNMORE)। श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में मोहम्मद आमिर की जगह उस्मान खान को रिप्लेसमेंट को तौर पर टीम में शामिल कर लिया गया है। आपको बता दें कि तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे।

 क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ की खूबसूरत दिल धड़काने वाली है, जरूर देखें

Advertisement

उस्मान खान पाकिस्तान की प्रथम श्रेणी की टूर्नामेंट में हाल ही में रावलपिंडी के खिलाफ हबीब बैंक की पारी की जीत में गेंदबाज के तौर पर कमाल की गेंदबाजी की थी और एक पारी में 5 विकेट चटकाए थे।  

 क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ की खूबसूरत दिल धड़काने वाली है, जरूर देखें

Advertisement

आपको बता दें कि उस्मान ने अबतक 4 टी- 20 इंटरनेशनल मैच पाकिस्तान के लिए खेल चुके हैं और केवल 1 विकेट ही चटका पाए हैं। वेसे फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उस्मान के नाम 18 मैच में 66 विकेट दर्ज हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज 13 अक्टूबर से दुबई में होगा। 

पाकिस्तानी टीम: अहमद शहजाद, फखड़ जमान, मोहम्मद हफीज, बाबर आज़म, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (सीएंडके), इमाद वासिम, शाहदाब खान, फहीम अशरफ, हसन अली, उस्मान खान, रुमान राय, जुनैद खान, हरीस सोहेल, इमाम उल हक

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार