सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे चौथे एशेज टेस्ट पर भी ऑस्ट्रेलिया की पकड़ मज़बूत हो चुकी है। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 265/6 रन बनाकर अपनी पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड को जीतने के लिए 388 रनों का लक्ष्य दिया। हालांकि, दूसरी पारी में भी लाइमलाइट उस्मान ख्वाजा पर ही रही जिन्होंने दूसरी पारी में भी शतक लगाया और अपनी टीम को एक अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

ख्वाजा की शतकीय पारी के दौरान कई दर्शनीय स्ट्रोक देखने को मिले लेकिन इस पारी में एक शॉट ऐसा भी था जिसने फैंस को 2011 एशेज सीरीज की याद दिला दी। जी हां, उस्मान ख्वाजा ने दूसरी पारी में एक ऐसा शॉट खेला जो उन्होंने 11 साल पहले इंग्लैंड के ही खिलाफ खेला था।

Advertisement

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ख्वाजा के इस शॉट का वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वो 2011 सीरीज के दौरान क्रिस ट्रेम्लेट को एक करारा पुल शॉट मारते हैं जो बाउंड्री पर जाकर ही दम लेता है इसके बाद दूसरी स्क्रीन पर आप देख सकते हैं कि मौजूदा टेस्ट की दूसरी पारी में वो हूबहू वैसा ही शॉट मार्क वुड की रफ्तार भरी गेंद पर लगाते हैं और गेंद बाउंड्री तक पहुंचकर ही मानती है।

इस वीडियो को देखकर आप ये कह सकते हैं कि सीरीज बदल गई, बॉलर बदल गए लेकिन उस्मान ख्वाजा नहीं बदले हैं। उनका दमखम अभी भी वैसा ही है और अब तो वो और भी निखर कर सामने आ रहे हैं जिसका मतलब ये है कि वो ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम में लंबे समय के लिए आए हैं क्योंकि इस धमाकेदार वापसी के बाद उन्हें टीम से निकालना आसान नहीं होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार