6 जुलाई। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान ने शुक्रवार को कहा कि रणजी ट्रॉफी में खेलने के लिए उत्तर प्रदेश की दो टीमें होनी चाहिए। चेतन इस समय उत्तर प्रदेश सरकार में खेल मंत्री हैं। 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार में मंत्री चेतन ने आईएएनएस से कहा कि एक ही टीम होने के कारण प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ न्याय नहीं हो पा रहा है।

Advertisement

  देखिए दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

उन्होंने कहा कि हरियाणा, गोवा और दिल्ली जैसे राज्यों की एक टीम है जिनकी जनसंख्या उत्तर प्रदेश से बहुत कम है। उत्तर प्रदेश की जनसंख्या 22 करोड़ से ज्यादा है, बावजूद इसके उसकी एक ही रणजी टीम है। 
राज्य के खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने आईएएनएस से कहा कि 'चेतन चौहान प्रदेश की प्रतिभाओं को सामने लाने को लेकर काफी जोश में हैं' और जल्द ही राज्य सरकार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को इस मामले में पत्र भी लिखने वाली है। 

इस प्रस्ताव से युवा खिलाड़ी काफी खुश हैं। प्रदेश की अंडर-19 टीम का हिस्सा शिव सहगल ने कहा कि, "दो टीमें होने से युवा खिलाड़ियों को निखरने में मदद मिलेगी और खेल में नई प्रतिभा आएंगी।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार