Vaibhav Sooryavanshi Record: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 69वां मुकाबला रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (MI vs RR) के बीच वानखेडे़ स्टेडियम, मुंबई में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में RR के 15 साल के धाकड़ बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) दो बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
सबसे पहले ये जान लीजिए कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी साल 2026 के IPL में बेहद ही गज़ब की फॉर्म में दिखे हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 13 मैचों में 44.53 की औसत और 236.32 की स्ट्राइक रेट से 579 रन बनाए हैं। यहां से वैभव, आज मुंबई इंडियंस के सामने वानखेड़े के मैदान पर 47 रनों की पारी खेलते हैं, तो वो एक IPL सीजन में बतौर अनकैप्ड खिलाड़ी सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2023 के IPL में 625 रन ठोके थे।
IPL के एक सीजन में किसी अनकैप्ड बल्लेबाज़ द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन
- 625 - यशस्वी जायसवाल (RR, 2023)
- 616 - शॉन मार्श (PBKS, 2008)
- 579 - वैभव सूर्यवंशी (RR, 2026)*
- 573 - रियान पराग (RR, 2024)
- 549 - प्रभसिमरन सिंह (PBKS, 2025)
- 516 - ईशान किशन (MI, 2020)
- 512 - सूर्यकुमार यादव (MI, 2018)
इसके अलावा MI Vs RR मुकाबले में, वैभव राजस्थान रॉयल्स के पावरप्ले में 42 रन बनाने का कारनामा करते हैं तो वो महान डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और एक IPL सीजन में पावरप्ले में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे।
बता दें कि 15 साल का ये बल्लेबाज़ साल 2026 के IPL में पावरप्ले में बैटिंग करते हुए 426 रन बना चुका है। दूसरी तरफ बात करें डेविड वॉर्नर की तो उन्होंने साल 2016 के IPL में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पावरप्ले में 467 रन बनाए थे।
IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सर्वाधिक रन (1–6 ओवर)
- 467 - डेविड वॉर्नर (2016)
- 426 - वैभव सूर्यवंशी (2026)*
- 402 - ट्रैविस हेड (2024)
- 402 - साई सुदर्शन (2025)
- 382 - एडम गिलक्रिस्ट (2009)
Also Read: LIVE Cricket Score
राजस्थान रॉयल्स स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा, युधवीर सिंह चारक, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रियान पराग, रविंद्र जडेजा, एडम मिल्ने, शिमरोन हेटमायर, नांद्रे बर्गर, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, कुलदीप सेन, विग्नेश पुथुर, रवि सिंह।