भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) में ईस्ट जोन (East Zone) के लिए खेल रहे हैं। वो प्लेऑफ के मुकाबले में नॉर्थ ईस्ट जोन (North East Zone) के खिलाफ अपनी बैटिंग से तो कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे, लेकिन उन्होंने 3 ओवर गेंदबाज़ी करके दो विकेट जरूर झटके। गौरतलब है कि ये विकेट लेने के बाद उन्होंने अपना दिल खोला और अपनी टीम के कैप्टन ईशान किशन (Ishan Kishan) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वो सिर्फ एक बल्लेबाज़ ही नहीं, बल्कि विकेट लेने वाले गेंदबाज़ भी हैं। इसके अलावा वैभव ने ये भी बताया कि जब दलीफ ट्रॉफी के मुकाबले में ईशान किशन ने उन्हें गेंदबाज़ी दी तो उन्हें लगा था कि वो एक बड़ा रिस्क ले रहे हैं। 

वैभव बोले, 'अगर आप किसी भी बल्लेबाज़ से पूछेंगे, तो उसे हमेशा गेंदबाज़ी करने में मज़ा आता है। एक बल्लेबाज़ को गेंदबाज़ी करना पसंद होता है और एक गेंदबाज़ भी बल्लेबाज़ी करना पसंद करता है।' उन्होंने आगे कहा, 'विपक्षी टीम के विकेट नहीं गिर रहे थे, इसलिए मुझे दो या तीन ओवर गेंदबाज़ी करने के लिए कहा गया। ईशान भैया को लगा कि वह एक रिस्क लेकर मुझे बॉलिंग दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि मैं विकेट लेने वाला गेंदबाज़ हूं।'

वैभव बोले, 'मेरे दिमाग में सिर्फ एक बात थी कि अगर मैं पांच विकेट भी ले लूं, तब भी मुझे सिर्फ तीन ओवर ही गेंदबाज़ी करने को मिलेगी। इसलिए मेरा प्लान था कि जितनी अच्छी गेंदबाज़ी कर सकता हूं, उतनी अच्छी करूं, सिर्फ एक ही जगह को निशाना बनाऊं और अपना स्पेल अच्छे से खत्म करूं।' उन्होंने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पहले भी कई बार अपनी गेंदबाज़ी की कला की बात करते दिखे हैं। हालांकि उन्हें काफी कम ही मौके पर गेंदबाज़ी करते देखा गया है। उन्होंने अपने करियर के 9 फर्स्ट क्लास मैचों में 4 विकेट लिए हैं। इसके अलावा उनके नाम 13 लिस्ट ए और 40 टी20 मुकाबलों में कोई भी विकेट दर्ज नहीं है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार