ZIM vs IND 1st T20I: भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहले टी20 मुकाबले में 15 वर्षीय भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने मिडविकेट पर शानदार कैच लपककर जिम्बाब्वे के सलामी बल्लेबाज बेन करन (Sam Curran) की पारी का अंत किया।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार (23 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने बल्लेबाजी से पहले अपनी शानदार फील्डिंग से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन के भाई बेन करन का शानदार कैच लपककर टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई।
यह विकेट जिम्बाब्वे की पारी के चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर आया। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंद डाली, जिस पर बेन करन पुल शॉट खेलने की कोशिश में टाइमिंग नहीं बना सके। गेंद हवा में मिडविकेट की तरफ गई, जहां तैनात वैभव सूर्यवंशी तेजी से अपनी बाईं ओर शानदार संतुलन के साथ बेहतरीन कैच लपक लिया।
VIDEO:
इस कैच के साथ बेन करन की पारी सिर्फ 10 रन पर खत्म हो गई। उन्होंने 8 गेंदों का सामना किया, लेकिन भारतीय गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं सके। वहीं प्रिंस यादव के खाते में मैच का पहला विकेट आया। प्रिंस ने पूरे मुकाबले में किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 19 रन खर्च किए और 2 अहम विकेट भी अपने नाम किए।
अगर मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 125 रन ही बना सकी। टीम के लिए वेस्ली मधेवेरे ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों में 39 रन बनाए। इसके अलावा तादिवानाशे मारुमनी ने 20 गेंदों में 27 और रयान बर्ल ने 35 गेंदों में 26 रन का योगदान दिया।
टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।
Also Read: LIVE Cricket Score
जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।