भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मुकाबले से पहले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर नेट्स में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से फैंस का ध्यान खींच लिया। युवा बल्लेबाज लगातार पिच से बाहर निकलकर लंबे-लंबे छक्के लगाते नजर आया। 

Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच बुधवार (1 जुलाई) को खेले जाने वाले पांच मैचों की सीरीज के पहले टी20 मुकाबले से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से माहौल बना दिया। चेस्टर-ले-स्ट्रीट में टीम इंडिया के आखिरी अभ्यास सत्र के दौरान वैभव बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आए और लगातार बड़े-बड़े छक्के जड़कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Advertisement

स्टार स्पोर्ट्स द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए वीडियो में वैभव बार-बार पिच से बाहर निकलकर गेंदबाजों पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और फैंस ने वैभव के डेब्यू की मांग फिर से तेज कर दी।

VIDEO:

वैभव सूर्यवंशी अभी तक भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू नहीं कर पाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में वह टीम का हिस्सा जरूर थे, लेकिन दोनों मुकाबलों में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला। अब इंग्लैंड दौरे पर भी उनकी एंट्री को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है।

गौरतलब है कि भारत के टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन भी सवालों के घेरे में रहा है। आयरलैंड सीरीज में संजू सैमसन पहले मैच में सिर्फ 5 रन बना सके थे, जबकि दूसरे मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट हो गए। वहीं ईशान किशन भी दोनों मैचों में सिर्फ 1 और 12 रन ही बना पाए। ऐसे में फैंस का मानना है कि वैभव को जल्द मौका मिलना चाहिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार रात 10 बजे (भारतीय समयानुसार) चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेला जाएगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को आखिरकार टीम इंडिया की कैप पहनने का मौका मिलता है या नहीं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार