राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से तहलका मचाए हुए हैं। बेशक सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वो बिना खाता खोले आउट हो गए लेकिन इसके बावजूद मैच के दौरान वो काफी सुर्खियों में रहे और इसी कड़ी में उनका एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें बाउंड्री लाइन के पास अपने साथियों के लिए ड्रिंक्स ले जाते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

हालांकि, इस दौरान ड्रिंक्स कैरी करते हुए सूर्यवंशी शरारती अंदाज में तौलिए से अपना चेहरा छिपाते हुए देखे गए। ये मज़ेदार घटना तब हुई जब सूर्यवंशी सपोर्ट स्टाफ की मदद करते हुए खिलाड़ियों को ड्रिंक्स बांट रहे थे। ऐसा करते समय, वो कैमरों से शर्माते हुए दिखे। उन्होंने ध्यान से बचने की एक मज़ेदार कोशिश में तौलिए से अपना चेहरा ढक लिया। इस मजेदार वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही और अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद कप्तान ईशान किशन ने पारी को संभाला और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 91 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। उन्हें हेनरिक क्लासेन का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 26 गेंदों में 40 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रन की अहम साझेदारी हुई। अंतिम ओवरों में नितीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में 28 रन और सलिल अरोड़ा ने 13 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में 216 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

217 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने पहली ही गेंद पर वैभव सूर्यवंशी को आउट किया और उसी ओवर में ध्रुव जुरेल और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को भी पवेलियन भेजकर टीम को बैकफुट पर ला दिया। हाल ये था कि राजस्थान का स्कोर 3 ओवर में 5 विकेट पर 9 रन हो गया था। इसके बाद डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा ने 118 रन की साझेदारी कर कुछ उम्मीद जगाई। फरेरा ने 44 गेंदों में 69 रन और जडेजा ने 32 गेंदों में 45 रन बनाए, लेकिन उनके आउट होते ही टीम की उम्मीदें खत्म हो गईं और पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार