India vs England SemiFinal: भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने गुरूवार (5 मार्च) को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अनचाहे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए। वरूण काफी मंहगे रहे और अपने कोटे के चार ओवर में 1 विकेट लेकर 64 रन दिए। 

Advertisement

दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन

Advertisement

एक टी-20 वर्ल्ड कप मैच में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में वरूण संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर सनथ जयसूर्या की बराबरी की, जिन्होंने 2007 में पाकिस्तान के खिलाफ जोहान्सबर्ग में हुए मैच में बिना कोई विकेट लिए 64 रन दिए थे। 

भारत के लिए दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन

वरूण भारत के लिए टी-20 इंटनरेशनल में सबसे खराब गेंदबाजी प्रदर्शन के मामले में भी संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गए हैं। उनसे पहले 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में हुए मैच में युजवेंद्र चहल ने बिना कोई विकेट लिए 64 रन दिए थे। इस लिस्ट में पहले नंबर पर प्रसिद्ध कृष्णा ( 0/68 बनाम ऑस्ट्रेलिया) हैं। 

भारत के लिए सबसे खराब

Advertisement

टी-20 वर्ल्ड कप में एक मैच में भारत के लिए सबसे खराब गेंदबाज प्रदर्शन का रिकॉर्ड वरूण के नाम दर्ज हो गया है। वरूण ने जोगिंदर शर्मा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार ओवर में बिना कोई विकेट लिए थे 57 रन दिए थे।

गौरतलब है कि इस मुकाबले मे भारत ने इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर बनाया, जिसमें संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार पारी खेली। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में इंग्लैंड ने कड़ी टक्कर दी और 7 विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। जिसमें जैकब बेथेल ने 105 रन की धमाकेदार पारी खेली।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार