भारत के मिस्ट्री स्पिनर वरूण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) ने गुरुवार (9 जनवरी) को राजस्थान के खिलाफ वड़ोदरा के कौटाम्बी स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी के प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में तमिलनाडु के लिए खेलते हुए अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से धमाल मचा दिया। चक्रवर्ती ने 9 ओवर डाले और 52 रन देकर 5 विकेट अपने खाते में डाले। यह चौथी बार है जब लिस्ट में उन्होंने पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान की शुरूआत खराब रही। पहली विकेट जल्दी करी और टीम पहले 10 ओवर में सिर्फ 24 रन जोड़ पाई। हालांकि इसके बाद अभिजित तोमर 111 रन और कप्तान महिपाल लोमरोर 49 गेंदों में 60 रन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 160 रन जोड़े।  

Advertisement

31.1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 184 रन था। इसके बाद 32वें ओवर में वरूण गेंदबाजी करने आए और उन्होंने लोमरोर को आउट किया। फिर दीपक हुड्डा (7) और तोमर को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया, जिससे 36वें ओवर तक राजस्थान का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार