मैनचेस्टर, 4 अगस्त| इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को लगता है कि पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह और शाहीन अफरीदी पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम और वकार यूनिस की सफलता को दोहरा सकते हैं। दोनों तेज गेंदबाज बुधवार से यहां ओल्ड ट्रेफर्ड में इंग्लैंड के साथ होने जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं।

Advertisement

पहले टेस्ट से पहले, पाकिस्तान के मुख्य कोच और चयनकर्ता प्रमुख मिस्बाह-उल-हक ने संकेत दिए हैं कि वे सीरीज के पहले मैच में दो स्पिनरों के साथ उतर सकते हैं और वॉन ने इसके पीछे की रणनीति को समझाने की कोशिश की है।

Advertisement

क्रिकब्ज ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वॉन ने कहा, "मैं समझ सकता हूं कि इंग्लैंड के खिलाफ मिस्बाह क्यों दो स्पिनरों को खेलाना चाहते हैं। चाहे कोई भी हो, आप अभी भी मोहम्मद अब्बास, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी के साथ जा रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "वे उच्च श्रेणी के हैं। विशेष रूप से वह युवा जोड़ी, हम शायद पांच साल के समय में नए वसीम और वकार के बारे में बात कर रहे हैं, जिस क्रिकेट में वे एक साथ खेलने जा रहे हैं।"

पूर्व कप्तान ने कहा, "मैं भाग्यशाली था कि मैंने नसीम शाह को पदार्पण करते हुए देखा और वह उच्च श्रेणी में हैं। उन्हें एक शानदार एक्शन मिला है। शाहीन अफरीदी बेहतर और बेहतर लग रहे हैं। ड्यूक गेंद के साथ, मोहम्मद अब्बास इसे स्विंग कराने और बल्लेबाज को आगे खिंचने के लिए जा रहे हैं, जिसकी वास्तव में आप को जरूरत है।"

इससे पहले, पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिस्बाह उल हक ने युवा तेज गेंदबाज नसीम शाह की जमकर तारीफ की और कहा है कि वह अपने दम पर टेस्ट मैच जिता सकते हैं।

Advertisement

दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज इसी साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ हैट्रिक लेने के बाद टेस्ट में सबसे कम उम्र में हैट्रिक लेने वाला गेंदबाज बना था।

अंग्रेजी अखबार द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस्बाह ने कहा, "वकार और मैंने, नसीम को गद्दाफी स्टेडियम में देखा था और वह एक पूर्ण गेंदबाज की तरह लग रहे थे। हमने सोचा था कि बेशक उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेली हो लेकिन उन्हें सीधे आस्ट्रेलिया जाना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "जब वह वहां गए, तब तक वह चार मैच खेल चुके थे और 17 विकेट ले चुके थे। हमने उनमें प्रतिभा देखी थी और अब हमने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सबूत देख लिया है। वह हैट्रिक ले चुके हैं और पांच विकेट भी। वह ऐसे गेंदबाज हैं जो अपने दम पर मैच जीत सकते हैं।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार