न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) आईपीएल के साथ-साथ दुनियाभर की कई लीग में खेल चुके हैं। हालांकि अनुभवी तेज गेंदबाज ने पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) में खेलने की इच्छा व्यक्त की है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अभी तक पीएसएल में नहीं खेला है। साउदी इस समय द हड्रेड लीग में खेलते हुए नजर आ रहे है। 

Advertisement

साउदी ने कहा कि, "पाकिस्तान सुपर लीग एक अद्भुत टूर्नामेंट है जिसको मैं फॉलो करता हूं, और भविष्य में इसका हिस्सा बनकर मुझे खुशी होगी। दो साल पहले, मैंने न्यूज़ीलैंड टीम के साथ पाकिस्तान का दौरा किया था और उस समय की मेरी कई सुखद यादें हैं। टेस्ट सीरीज के दौरान मैंने कराची में भोजन और मेहमाननवाज़ी का भरपूर आनंद लिया।"

Advertisement

टिम साउदी ने भी द हंड्रेड पर अपने विचार शेयर किए। वो इस लीग में बर्मिंघम फीनिक्स को रिप्रेजेंट करते हुए दिखाई दे रहे है। कीवी टेस्ट कप्तान ने कहा कि, "मैं द हंड्रेड टूर्नामेंट में बर्मिंघम फीनिक्स को रिप्रेजेंट करके खुश हूं। टी20 की तरह हंड्रेड फॉर्मेट भी गेंदबाजों के अनुकूल नहीं है।"

आपको बता दे कि दाएं हाथ के तेज गेंदबाज साउदी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से हैं। साउदी ने आईपीएल में अभी तक 54 मैच खेले है और 8.67 के इकॉनमी रेट की मदद से 47 बल्लेबाजों का शिकार करने में सफलता पायी है। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 20 रन देकर 3 विकेट हासिल करना है। 

इसके अलावा इस अनुभवी गेंदबाज ने न्यूज़ीलैंड को 125 टी20 इंटरनेशनल मैच में रिप्रेजेंट करते हुए 7.99 के इकॉनमी रेट की मदद से 164 विकेट अपनी झोली में डालें है। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन देकर 5 विकेट लेना रहा है। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में अब तक कोई भी अन्य गेंदबाज 160 विकेट के आंकड़े तक पहुंचने में कामयाब नहीं हुआ है। 35 साल के साउदी टी इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार