4 फरवरी। मौजूदा विजेता विदर्भ ने खराब स्थिति से अपने आप को बाहर निकालते हुए यहां विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन सोमवार को सौराष्ट्र को मुश्किल में डाल दिया। विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 312 रन बनाए थे।

Advertisement

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक उसने सौराष्ट्र के पांच विकेट महज 158 रनों पर चटका दिए हैं। दिन का खेल खत्म होने पर स्नेल पटेल 87 और प्रियंक मांकड़ 16 रन बनाकर बनाकर खेल रहे थे।

सौराष्ट्र के बल्लेबाजों को परेशान करने में स्पिनर आदित्य सरवाटे का अहम योगदान रहा। उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए जिसमें चेतेश्वर पुजारा का अहम विकेट शामिल हैं। अक्षय वघारे ने दो सफलताएं अर्जित कीं।

अपनी पहली पारी खेलने उतरी सौराष्ट्र ने 18 के कुल स्कोर पर इनफॉर्म बल्लेबाज हार्विक देसाई (10) का विकेट खोया। देसाई, सरवाटे का शिकार बने।

इसके बाद पटेल और धर्मेद्र सिंह जडेजा (18) ने टीम का स्कोर 79 तक पहुंचाया। जडेजा को आउट करके सरवाटे ने इस साझेदारी को तोड़ा। दो रन बाद पुजारा (1) सरवाटे की गेंद पर वसीम जाफर के हाथों लपके गए। इसके बाद वघारे ने अर्पित वासवाडा (13) और शेल्डन जैक्सन (9) को आउट कर सौराष्ट्र को दबाव में ला दिया।

इससे पहले, विदर्भ ने दिन की शुरुआत सात विकेट के नुकसान पर 200 रनों के साथ की। नाबाद बल्लेबाज अक्षय कारनेवार और वघारे ने टीम के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। 274 के कुल स्कोर पर वघारे (34) आउट हो गए। उमेश यादव (13) और रजनीश गुरबानी (6) के आउट होने के साथ ही विदर्भ की पारी समाप्त हो गई। कारनेवार 160 गेंदों की पारी में आठ चौके और दो छक्के मार 73 रनों पर नाबाद रहे। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार