आईपीएल के 38वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने केकेआर को 2 विकेट से हरा दिया। एक समय ऐसा लग रहा था कि सीएसके इस मुकाबले में पीछे छूट जाएगी लेकिन रवींद्र जडेजा ने अद्भुत साहस दिखाते हुए सामने वाली टीम को पछाड़ दिया।

Advertisement

इस मैच के खत्म होने के बाद टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टीम और खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में बात करते हुए कहा कि सीएसके के पास खुशी मनाने का मौका है क्योंकि उन्होंने बिना अच्छा किए मैच को अपने नाम किया।

Advertisement

धोनी ने कहा,"यह जीत सच में शानदार है। बहुत बार आप अच्छा खेलते हो और आप हार जाते हो। लेकिन इस चीज में बहुत मजा आता है कि आप इतना अच्छा नहीं करते हो और फिर भी जीत जाते हो। दोनों टीमों की तरफ से अच्छा क्रिकेट देखने को मिला और दर्शकों को भी अच्छा लगा होगा। हम लोगों ने अच्छी गेंदबाजी की। यह तेज गेंदबाजों के लिए अच्छा नहीं था। हम उन्हें छोटे-छोटे स्पेल देने की कोशिश कर रहे थे। 170 एक अच्छा स्कोर था।"

आगे लिंक खोल कर देखें MS Dhoni पूरा VIDEO:- धोनी ने खुद CSK की उड़ाई खिल्ली

आगे बात करते हुए धोनी ने कहा कि जैसे जडेजा गेंदबाजी करा रहे थे तब गेंद बल्ले पर आ रही थी। जैसी हमारी शुरुआत हुई थी और फिर जैसे केकेआर ने वापसी की वो काबिले तारीफ है। धोनी ने कहा कि सीएसके के खिलाड़ियों को भी यह चिंता था कि विकेट कैसा होगा।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

चेन्नई की टीम आखिरी गेंद पर मिली इस जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है और उन्होंने प्लेऑफ के लिए लगभग क्वालीफाई कर लिया है।

 

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार