आईपीएल के 29वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के लिए ओपनर शिखर धवन के 69 रनों के अलावा उनके जोड़ीदार पृथ्वी शॉ ने 22 गेंदों में 39 रनों की तेज-तर्रार पारी खेली।

Advertisement

हालांकि दिल्ली के पारी के दौरान पृथ्वी शॉ को एक गेंद लगी जिसके बाद वो जमीन पर धड़ाम से गिर गए।

Advertisement

तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर शॉ के सामने पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ थे। 141.1 किमी/घंटे की रफ्तार से आ रही मेरेडिथ की इस गेंद पर शॉ ने एक जोड़दार शॉ खेलने की कोशिश की लेकिन वो चूक गए और गेंद उनके एल-गार्ड पर जा लगी।

चोट लगते ही शॉ बहुत दर्द में दिखे और वो जमीन पर बैठ गए। इसके बाद पंजाब किंग्स की ओर से खेलने वाले तेज भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी उनके पास और उनका हाल चाल पूछा और साथ ही उनका हेलमेट उतारकर उन्हें आराम करने को कहा। शॉ की इस हालात को देखकर दिल्ली के सपोर्ट स्टाफ मैदान पर आए।

हालांकि इस दौरान गेंदबाज मेरेडिथ को कोई फर्क नहीं पड़ा और वो अपनी ही धुन में ओवर खत्म होने के बाद फिल्डिंग करने चले गए।

यह दिल्ली की 8 मैचों में छठी जीत है और इसी के साथ वो प्वांइट्स टेबल में पहले पायदान पर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार