Ashes 2021-22: ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट के दौरान एक ऐसी घटना देखने को मिली जिसकी वज़ह से ऑन-फील्ड अंपायर (Rod Tucker) और बल्लेबाज़ (Mark Wood) दोनों ही हैरान और परेशान नज़र आए।

Advertisement

एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है। जहां इंग्लैंड की पहली पारी के दौरान जब मार्क वुड बल्लेबाजी कर रहे थे, तब ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की एक बॉल उनके बल्ले के काफी करीब से गुजरी जिसके चलते कंगारू खिलाड़ियों ने आउट की अपील कर दी, हालांकि अंपायर ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की इस अपील पर नॉट-आउट का डिसिजन सुनाया। जिसको चैलेंज करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने डीआरएस का इशारा किया। ऑस्ट्रेलिया टीम के डीआरएस लेने के बाद स्क्रीन पर रिप्ले चलाया गया, जिसके बाद थर्ड अंपायर ने अलग-अलग फ्रेम देखे और इंग्लिश बल्लेबाज मार्क वुड को आउट घोषित कर दिया।

Advertisement

थर्ड अंपायर के इस फैसले के बाद ग्राउंड पर खड़े मार्क वुड और ऑन-फील्ड अंपायर काफी हैरान और परेशान नज़र आए, क्योंकि रिप्ले के दौरान कुछ ऐसे फ्रेम भी थे जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि मार्क वुड नॉट-आउट होंगे। बता दें कि थर्ड अंपायर ने स्निकोमीटर (Snikometer)की मदद से अपना निर्णय दिया था।

अपनी पारी के दौरान मार्क वुड ने पैट कमिंस की बॉलिंग पर तीन लंबे-लंबे छक्के लगाते हुए 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। जिसके बाद पैट कमिंस ने ही उनकी इस पारी को अंत किया।

जानकारी के लिए बता दें कि सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसके बाद उन्होंने टीम में कमबैक कर रहे उस्मान ख्वाजा की जबदस्त 137 रनों की पारी के दम पर 416 रनों पर पारी घोषित कर दी। जिसके बाद खबर लिखे जाने तक बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अब तक 7 विकेटों के नुकसान पर 258 रन बना लिए है। पिच पर जॉनी बेयरस्टो और जैक लीच बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार