Vinod Kambli: विनोद कांबली सुर्खियों में हैं। विनोद मुंबई जैसे शहर में अपना पेट भरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हालांकि, विनोद कांबली अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में काम पाने के लिए अपनी आकर्षक जीवन शैली को छोड़ने के लिए भी तैयार हैं। 10 पेग शराब पीने के बाद कथित तौर पर शतक बनाने वाला बाएं हाथ का यह खिलाड़ी अब शराब छोड़ने के लिए भी तैयार है अगर उन्हें कोचिंग की भूमिका दी जाती है।

Advertisement

मिड-डे के साथ बातचीत के दौरान विनोद कांबली ने कहा, 'कुछ नियम और कानून होते हैं जिनका पालन सभी को करना होता है। अगर ऐसे कोई नियम हैं जो आपको कुछ चीजें करने की अनुमति नहीं देते हैं, तो सभी को उनका पालन करना चाहिए। अगर ऐसा करने को कहा गया तो मैं इसे (शराब पीना) तुरंत बंद कर दूंगा।'

Advertisement

स्कूल क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के साथ रिकॉर्ड साझेदारी करके पहली बार सुर्खियों में आने वाले विनोद कांबली ने ये भी कहा कि वो मुंबई क्रिकेट की हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। विनोद कांबली ने कहा, 'मैं CIC [क्रिकेट सुधार समिति] में आया, यह एक मानद नौकरी थी। मैं कुछ मदद के लिए MCA गया था। मेरे पास देखभाल करने के लिए एक परिवार है।'

विनोद कांबली ने कहा, 'मैंने एमसीए से कई बार कहा कि अगर आपको मेरी जरूरत है तो मैं वहां हूं चाहे वह वानखेड़े स्टेडियम में हो या बीकेसी में। मुंबई क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मैं इस खेल के लिए अपने जीवन का ऋणी हूं।' हिंदुस्तान में छपी रिपोर्ट के अनुसार विनोद कांबली ने कहा था-'कोच बलविंदर सिंह संधू ने सोचा था कि 10 पेग पीने के बाद मैं नहीं उठूंगा, मैंने 100 बना दिया।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार